Breaking News

इंग्लिश क्रिकेटर का बड़ा बयान, बोले- सिर्फ पंत की वजह से देख रहा टेस्ट क्रिकेट

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर जाने के लिए तैयार है और फिलहाल जरूरी क्वारंटीन पीरियड मुंबई में पूरा कर रही है। दौरे पर टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जबकि इससे पहले विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उतरेगी। इन सभी मैचों के लिए भारतीय टीम में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत पहली पसंद बने हुए हैं। उसकी वजह है पंत की ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में किया गया धमाकेदार प्रदर्शन। उन्होंने भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। यही बात इंग्लैंड के एक खिलाड़ी में रोमांच पैदा कर रही है। वह हैं टाइमल मिल्स। www.timesnownews.com को दिए गए इंटरव्यू में मिल्स ने ऋषभ पंत को सबसे आक्रामक बल्लेबाज करार दिया है। उन्होंने कहा कि पंत ही वह वजह हैं, जिसके कारण मैं टेस्ट क्रिकेट देख रहा हूं। उन्होंने कहा, 'मैं केवल सफेद गेंद वाले फॉर्मेट (वनडे-टी-20) क्रिकेट खेलता हूं। चोटों के कारण टेस्ट नहीं खेलता।' उन्होंने टेस्ट क्रिकेट देखने की वजह पंत की बैटिंग बताते हुए कहा- सामान्य तौर पर मुझे पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट देखना पसंद नहीं है, लेकिन जब ऋषभ पंत टेस्ट मैच खेल रहे हों तो मैं देखना पसंद करता हूं। उनकी जबरदस्त बैटिंग रोमांचक है ना। वह आपको टीवी देखने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कुछ आकर्षक पारियां खेलीं जो देखने में अच्छी थीं। मिल्स ने अहमदाबाद में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट की याद दिलाते हुए कहा- मुझे मनोरंजक क्रिकेट पसंद है। यहां तक कि अहमदाबाद में हर गेंद पर कुछ न कुछ हो रहा था। मैंने व्यक्तिगत रूप से टेस्ट सीरीज का वास्तव में आनंद लिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3bZ9I1B

No comments