Breaking News

धोनी और रोहित के क्लब में शामिल हुए रैना, विराट कोहली को करना होगा इंतजार

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ शुक्रवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में उतरने के साथ अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। साल 2008 में चेन्नई की ओर से आईपीएल (IPL) करियर की शुरुआत करने वाले रैना ने इस टी20 लीग में अपने 200 मैच भी पूरे कर लिए। धोनी और रोहित के क्लब में हुए शामिल मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रैना आईपीएल में मैचों का दोहरा शतक जड़ने वाले ओवरऑल चौथे जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के दूसरे खिलाड़ी हैं। रैना से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni), मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। विराट कोहली अगले सप्ताह लगाएंगे आईपीएल मैचों का दोहरा शतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तार विराट कोहली (Virat KOhli) अगले सप्ताह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना 200वां आईपीएल मैच खेलेंगे। रैना साल 2008 से 2019 तक सीएसके के उप कप्तान रहे थे। रैना ने आईपीएल के शुरुआती आठ सीजन में एक भी मैच मिसनहीं किया था। हालांकि उन्होंने गुजरात लॉयंस (Gujrat Lions) के लिए जरूर मैच मिस किया है। इसके बाद रैना फिर 2018 में सीएसके टीम में वापस आए। रैना ने फिफ्टी के साथ मनाया वापसी का जश्न यूएई में आयोजित साल 2020 के आईपीएल में रैना ने निजी कारणों का हवाला देकर खुद को अलग कर लिया था। हालांकि मौजूदा सीजन में रैना ने धमाकेदार वापसी की है। रैना ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ पहले मैच में ही फिफ्टी के जरिए वापसी का जश्न मनाया। इससे पहले रैना आईपीएल में 200 छक्के जड़ने वाले ओवरऑल सातवें बल्लेबाज बने थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3e7gqnu

No comments