जिस गेंदबाज ने किया बोल्ड, उसका कोहली ने 'थपकी' से बढ़ाया हौसला, देखें वायरल वीडियो
नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पंजाब किंग्स (RCB vs PBKS) को 34 रन की जीत दिलाने में स्पिनर हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) का अहम रोल रहा। हरप्रीत ने पहले बल्लेबाजी में हाथ दिखाए और उसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। बरार ने कोहली, मैक्सवेल और डि विलियर्स के विकेट चटकाए 25 वर्षीय हरप्रीत ने 17 गेंदों पर 2 छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में एक ओवर मेडन रखते हुए 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए जिसमें आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Glenn Maxwell), ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और एबी डि विलियर्स (AB de Villiers) के विकेट शामिल थे। बरार ने कोहली और मैक्सवेल को बोल्ड आउट किया। आईपीएल (IPL) में बरार ने कोहली के रूप में अपना पहला विकेट हासिल किया। मैच के बाद कोहली बरार के पास पहुंचे और उन्हें शाबाशी देते हुए उनका पीठ थपथपाया। विराट और बरार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। डि विलियर्स को आउट करने के बारे में बरार ने कहा कि वह डॉट गेंद डालना चाहते थे लेकिन सटीक रणनीति के कारण उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के इस खतरनाक बल्लेबाज का विकेट मिल गया। 'मैं डि विलियर्स को ऑफ स्टम्प के बाहर गेंद डालना चाहता था' ऐसा कम ही होता है कि एक ही मैच में किसी एक गेंदबाज को विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और डि विलियर्स के विकेट मिल जाए और पंजाब के इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने यह कारनामा कर दिखाया। बरार ने कहा, ' ‘मैं डि विलियर्स को ऑफ स्टम्प के बाहर गेंद डालना चाहता था। यही वजह है कि मैने स्लिप में फील्डर खड़ा किया था। मैं डॉट गेंद डालना चाहता था लेकिन किस्मत से उनका विकेट मिल गया।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3nDOM4F
No comments