नोआमी ओसाका ने 12 महीने में 55.2 मिलियन डॉलर कमाकर रचा इतिहास, कभी किसी महिला ऐथलीट ने नहीं की इतनी कमाई
नई दिल्ली नाओमी ओसाका साल 2018 में चर्चा में आईं। इस साल उन्होंने सेरेना विलियम्स को हराकर यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया। चार महीने बाद ही उन्होंने दूसरा ग्रैंड स्लैम जीता जब ऑस्ट्रेलियन ओपन पर कब्जा किया। दो ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वालीं वह जापान की पहली खिलाड़ी बनीं। बीते 12 महीने खिलाड़ियों के लिए काफी अजीब रहे हैं। इस दौरान ओसाका ने दो और ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए। और साथ ही न्यूयॉर्क की सड़कों पर पुलिस शूटिंग में मारे गए सात ब्लैक्स के हक में आवाज उठातीं भी नजरआईं। ओसाका के खेल और व्यक्तित्व से प्रभावित कोहकर कई कंपनियां उनके साथ जुड़ीं। नतीजा यह हुआ कि बीते 12 महीनों में उन्होंने करीब 55.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 402 करोड़ भारतीय रुपये की कमाई की। यह किसी भी महिला ऐथलीट की अब तक की सबसे ज्यादा सालाना कमाई है। इसमें से 5.2 मिलियन की कमाई उन्होंने खेल से अर्जित की और बाकी खेल से इतर। ओसाका स्पोर्टिको की दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खेल की हस्तियों में 15 स्थान पर हैं। ओसाका के पास एचआर सॉफ्टवेयर से लेकर घड़ियों की कंपनी Tag Heuer, डेनिम Levi's, फैशन स्टोर Louis Vuitton तक शामिल हैं। ओसाका की नाइकी के साथ भी डील है और साथ ही एक रेस्तरां चैन में भी उनकी हिस्सेदारी है। जापानी मां और हैती-अमेरिकी पिता की संतान ओसाका पर जापानी कंपनियां भी काफी मेहरबान हैं। उनके पास करीब आधा दर्जन स्पॉन्सर ब्रांड जापानी हैं। तोक्यो ओलिंपिक जो पहले 2020 में होना था और अब 23 जुलाई से शुरू होना है ने भी ओसाका को अपने साथ जोड़ा है। कोर्ट से बाहर 50 मिलियन की रकम इतनी ज्यादा है कि सिर्फ रोजर फेडरर, लेबॉर्न जेम्स और टाइगर वुड्स ही उनसे आगे हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yCd30b
No comments