Breaking News

Women T20 challenge: कोरोना काल में महिला आईपीएल होगा? बीसीसीआई के अधिकारी ने दिया जवाब

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) भारत में कोरोना मामलों में बढोतरी के कारण कई देशों द्वारा लगाये गए यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए तीन टीमों का महिला टी20 चैलेंज हो पाना संभव नहीं लग रहा है जो आईपीएल के दौरान ही होना था ।

बीसीसीआई भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिये शिविर के आयोजन की योजना बना रहा था । भारत में कोरोना संकट के कारण आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के क्रिकेटर यहां नहीं आ सकेंगे ।

बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र ने बताया ,‘‘ भारतीय खिलाड़ियों के पृथकवास का मसला नहीं है लेकिन इस समय कोई विदेशी खिलाड़ी भारत नहीं आना चाहता । हम बाद में हालात सुधरने पर इसका आयोजन कर सकते हैं ।’’

पिछले साल आईपीएल यूएई में खेला गया था । उस समय आस्ट्रेलिया की किसी महिला क्रिकेटर ने महिला टी20 चैलेंज नहीं खेला था क्योंकि वह बिग बैश लीग के दौरान हुआ था ।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2S1SKby

No comments