Breaking News

विदेशी क्रिकेटर ने IPL पर उठाए सवाल, कहा-भारत में स्वास्थ्य पर बड़ा संकट, फिर भी फ्रैंचाइजी क्रिकेट पर लुटा रहीं करोड़ों

मेलबर्न भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण आईपीएल 2021 को बीच में छोड़कर ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाले राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय ने हैरानी जताते हुए कहा कि जब देश में इतनी बड़ी स्वास्थ्य समस्या है तब फ्रैंचाइजी क्रिकेट पर इतनी बड़ी रकम कैसे खर्च कर रहे हैं। टाय ने हालांकि कहा कि अगर लीग से कोविड-19 महामारी के कारण पीड़ित लोगों का तनाव कम हो रहा या उम्मीद की कोई किरण दिख रही तो इसे जारी रहना चाहिए। टाय ने कहा, 'इसे भारतीय दृष्टिकोण से देखें, तो ये कंपनियां और फ्रैंचाइजी, सरकार ऐसे समय में आईपीएल पर इतने पैसे कैसे खर्च कर रही हैं, जब देश में लोगों को अस्पताल नहीं मिल पा रहा है।' ' हर किसी का सोचने का एक तरीका नहीं है' टाय ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'अगर खेल के जारी रहने से लोगों का तनाव दूर होता है या आशा की एक झलक दिखती है जैसे सुरंग के उस पार प्रकाश होता है। अगर ऐसा है तो मुझे लगता है कि इसे जारी रखना चाहिए। लेकिन मैं मानता हूं कि हर किसी का सोचने का एक तरीका नहीं है और मैं सभी के विचारों का सम्मान करता हूं।' उन्होंने कहा कि आईपीएल में खिलाड़ी सुरक्षित हैं लेकिन उनके मन में यह सवाल रहता है कि वह कब तब सुरक्षित रहेंगे। इस 34 साल के खिलाड़ी ने भारत में कोरोना मामलों के बढ़ने के कारण अपने देश में प्रवेश निषेध होने की आशंका से आईपीएल बीच में ही छोड़ दिया। राजस्थान ने एंड्रयू टाय को 1 करोड़ में खरीदा था टाय ने कहा कि उनके गृहनगर पर्थ में भारत से जाने वालों के पृथकवास के बढ़ते मामलों के कारण उन्होंने यह फैसला लिया। टाय ने रॉयल्स के लिए अभी तक एक भी मैच नहीं खेला था और उन्हें एक करोड़ रुपये में खरीदा गया था। टाय ने सोमवार को दोहा से ‘सेन रेडियो’ से कहा , 'इसके कई कारण हैं लेकिन मुख्य कारण यह है कि पर्थ में भारत से लौटने वाले लोगों के होटलों में पृथकवास के मामले बढ़ गए हैं। पर्थ सरकार पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने वालों की संख्या में कटौती करने की कोशिश में है।' उन्होंने कहा कि बबल में रहने की थकान भी एक कारण है। उन्होंने कहा , 'मैंने सोचा कि देश में प्रवेश नहीं मिले, उससे पहले ही रवाना हो जाऊं। बबल में लंबा समय बिताना काफी थकाऊ है। अगस्त से अब तक मैं सिर्फ 11 दिन बबल से बाहर रहा हूं और अब घर जाना चाहता हूं ।' जांपा और रिचडर्सन भी लौटे स्वदेश टाय के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के केन रिचर्डसन और एडम जांपा ने भी ‘व्यक्तिगत कारणों’ से आईपीएल से हटने का फैसला किया।' मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने हालांकि कहा कि अभी घर जाने का जोखिम लेने से बायो-बबल में रहना ज्यादा सुरक्षित है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RUIB0f

No comments