कोरोना वायरस से रिकवर सचिन अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, जानिए हेल्थ अपडेट
नई दिल्ली महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) महामारी कोरोना वायरस (coronavirus ) से रिकवर हो चुके हैं और गुरुवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से अपने चाहने वालों के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिन घर पर ही क्वारंटीन रहेंगे। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर को दो अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 27 मार्च को कोरोना संक्रमित हुए थे। तेंडुलकर सहित इंडिया लीजेंड्स के 4 खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। इंडिया लीजेंड्स ने फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को हराकर खिताब जीता था। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के बाद युसूफ पठान, एस. बद्रीनाथ और इरफान पठान भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fTESKg
No comments