भुवनेश्वर इस अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेट, इंग्लैंड के खिलाफ किया था धांसू प्रदर्शन
दुबईभारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों के मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के ‘महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार’ के लिए नामांकित हुए क्रिकेटरों में शामिल किया गया है। आईसीसी ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नामांकित किया। ये प्लेयर्स भी हैं नामितभुवनेश्वर के अलावा पुरुष वर्ग में अन्य खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के शीर्ष लेग स्पिनर राशिद खान और जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स शामिल हैं। महिलाओं के वर्ग में भारत की राजेश्वरी गायकवाड़, दक्षिण अफ्रीका की लिजले ली और भारत की पूनम राउत शामिल हैं। भुवी का ऐसा धांसू रहा प्रदर्शनपिछले महीने भुवनेश्वर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे खेले थे जिसमें उन्होंने 4.65 के इकोनोमी रेट से छह विकेट चटकाए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले थे जिसमें उन्होंने 6.38 के शानदार इकोनोमी रेट की बदौलत चार विकेट हासिल किए। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गयी सफेद गेंद की सीरीज में वह दोनों टीमों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। राशिद और विलियमसन का प्रदर्शनराशिद ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी टीम की जीत के दौरान 11 विकेट झटके और इसके बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3-0 की जीत में छह विकेट भी हासिल किए। जिम्बाब्वे से विलियम्स ने अफगानिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने कुल 264 रन बनाए और दो विकेट प्राप्त किए। उन्होंने इसके बाद तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले जिसमें उन्होंने 128.57 के स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाए। नामित महिला क्रिकेटर्स का प्रदर्शनमहिलाओं के क्रिकेट में राजेश्वरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच वनडे खेलीं और वह सफेद गेंद की दोनों सीरीजओं में टीम की सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्होंने वनडे में आठ और टी20 में चार विकेट झटके। पूनम राउत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच वनडे में कुल 263 रन बनाए। वह इस सीरीज में भारत की शीर्ष रन स्कोरर रहीं, उन्होंने इन मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक जड़े। दक्षिण अफ्रीका की टीम में लिजले ली ने चार वनडे में एक शतक और दो अर्धशतक जमाए जिससे वह आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गयीं। प्रत्येक वर्ग में तीन तीन खिलाड़ियों को इस महीने (प्रत्येक कैलेंडर महीने के पहले से अंतिम दिन तक) उनके मैदान में प्रदर्शन और उनकी उपलब्धियों के आधार पर नामांकित किया गया है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3t0gQB3
No comments