वॉशिंगटन सुंदर ने डॉग को ऑस्ट्रेलियाई मैदान 'गाबा' का नाम दिया, जानिए क्यों
नई दिल्लीभारतीय टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने अपने पालतू कुत्ते का नाम ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में स्थित क्रिकेट मैदान गाबा के नाम पर रखा है। वॉशिंगटन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पालतू कुत्ते ‘गाबा’ का प्रशंसकों से परिचय कराया। वॉशिंगटन ने बताया कि उन्होंने अपने कुत्ते का नाम गाबा रखा है। इसी स्टेडियम में भारत ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती थी। वॉशिंगटन ने अपने साथ पालतू कुत्ते की फोटो ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘चार पैरों का शब्द प्यारा है। मिलिए गाबा से।’ भारत ऐसे पहली टीम है जिसने 32 वर्षों में पहली बार गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में मात दी थी। भारत ने इस मुकाबले में 328 रन का सफलतापूर्वक पीछा किया था। वॉशिंगटन ने इस मैच से टेस्ट में डेब्यू किया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहली पारी में 62 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में 29 गेंदों पर 22 रन बनाए और ऋषभ पंत के साथ छठे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mhhPul
No comments