कोरोना टेस्ट निगेटिव आया तो भांगड़ा करने लगा ये खिलाड़ी, फ्रैंचाइजी ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें (IPL 14) एडिशन का आयोजन 9 अप्रैल से देश के 6 अलग अलग शहरों में होना है। कोलकाता नाइटराइडर्स टीम (Kolkata Knight Riders) अपने अभियान की शुरुआत 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ करेगी। केकेआर के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज नीतीश राणा (Nitish Rana) 22 मार्च को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई और वह आईपीएल में खेलने को पूरी तरह तैयार हैं। केकेआर (KKR) ने इस बार अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को अपने साथ जोड़ा है। भज्जी का क्वारंटीन पीरियड खत्म बीसीसीआई (BCCI) के अनिवार्य 7 दिन का क्वारंटीन पूरा करने के बाद हरभजन शनिवार को केकेआर के बायोबबल (bio-bubble) में प्रवेश कर गए। केकेआर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हरभजन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भज्जी होटल के कमरे से बाहर आकर फेमस पंजाबी सॉन्ग पर भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में हरभजन जब होटल के कमरे से बाहर निकल रहे होते हैं तो उनसे इसकी वजह पूछी जाती है, इसपर हरभजन कहते हैं कि उनकी उनका रिजल्ट आ चुका है और वह प्रैक्टिस के लिए जा रहे हैं। इसके बाद बैकग्राउंड में पंजाबी गाना बजने लगता है और भज्जी भांगड़ा करते हुए आगे की ओर बढ़ने लगते हैं। केकेआर की टीम इस प्रकार है (KKR Squad for IPL 2021) : इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नितीश राणा, टिम सेफर्ट, गुरकीरत सिंह मान, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, कुलदीप यादव, शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी , वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, हरभजन सिंह, करुण नायर, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fEs5vf
No comments