Breaking News

आरसीबी के ओपनर देवदत्त पडिक्कल को हुआ कोराना, आइसोलेशन में गए

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन (IPL 2021) पर कोरोनावायरस का साया मंडारने लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर अक्षर पटेल के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के ओपनर देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal COVID-19 Positive) भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद देवदत्त पडिक्कल क्वारंटीन में चले गए हैं। आरसीबी को पहला मैच 9 अप्रैल को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। सूत्रों के मुताबिक पडिक्कल के मुंबई के खिलाफ मैच से पहले फिट होने की उम्मीद की जा रही है। पडिक्कल आरसीबी के बड़े खिलाड़ी हैं। इससे पहले शनिवार को अक्षर पटेल (Axar Patel COVID-19 Positive) के भी कोरोना से संक्रमित होने की खबर आई। आईपीएल से पहले कोरोना से संक्रमित होने वाले देवदत्त पडिक्कल तीसरे खिलाड़ी हैं। शानदार फॉर्म में हैं पडिक्कल पडिक्कल ने आईपीएल 2020 में शानदार फॉर्म दिखाई थी। उन्होंने 15 आईपीएल मैचों में 31.53 की औसत से कुल 473 रन बनाए थे। कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त ने हाल में खत्म हुई सैयद मुश्ताक अली टी ट्रोफी में 6 मैचों में कुल 218 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 43 से अधिक का था। विजय हजारे ट्रोफी में पडिक्कल ने 147 की औसत से सात मैचों में 737 रन जुटाए थे। बीसीसीआई द्वारा लागू कोविड-19 प्रोटोकॉल रिकवरी के अनुसार, अक्षर अब 10 दिन तक मैदान से दूर रहेंगे और इसका मतलब है कि वह 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेल सकते।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3wmOpzs

No comments