फखर जमां ने फिर ठोका साउथ अफ्रीका के खिलाफ धांसू शतक, बनाया खास रेकॉर्ड
सेंचुरियनओपनर फखर जमां (101) के शानदार शतक और कप्तान बाबर आजम (94) की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने बुधवार को सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में तीसरे और निर्णायक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 321 रनों का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फखर के 104 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 101 रन और बाबर के 82 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के की मदद से 94 रनों के दम पर 50 ओवर में सात विकेट पर 320 रन बनाए। फखर जमां ने की पीटरसन और रूट की बराबरीलगातार दूसरे मैच में सेंचुरी के साथ जमां ने एक खास रेकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह साउथ अफ्रीका में वनडे में लगातार दो सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के तीसरे, जबकि एशिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के केविन पीटरसन ने 2005 और जो रूट ने 2016 में ऐसा किया था। ऐसी रही पाकिस्तान की पारी दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने तीन विकेट, एडन मार्करम ने दो विकेट, फेहलुकवायो और जेजे स्मट्स ने एक-एक विकेट लिया। पाकिस्तान को इमाम उल-हक और फखर ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी हुई। इमाम के आउट होने के साथ ही इस साझेदारी का अंत हुआ। इमाम ने 73 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 57 रन बनाए। इसके बाद फखर ने बाबर के साथ मिलकर पारी को गति दी और दोनों बल्लेबाजों ने टीम को सुखद स्थिति तक पहुंचाया। फखर के आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी थोड़ी लड़खड़ाई लेकिन बाबर एक छोर से पारी को संभाले रहे। पाकिस्तान की पारी में हसन अली 11 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सरफराज अहमद ने 13 रनों का योगदान दिया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Q7CyV6
No comments