इस खिलाड़ी ने गिफ्ट किया था बैट, जिससे फखर जमां ने जड़ डाले दो धमाकेदार शतक
कराचीपाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने गुरुवार को खुलासा किया कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई एक दिवसीय सीरीज में अपने सीनियर साथी मोहम्मद हफीज द्वारा भेंट किए गए बल्ले का इस्तेमाल किया था जिससे उन्होंने लगातार दो शतकीय पारियां खेलीं। पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से जीती और देश ने 2013 के बाद दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर केवल दूसरी बार ही वनडे सीरीज जीती है जिसमें जमां ने अंतिम दो वनडे में 193 और 102 रन की पारी खेली। जमां ने गुरुवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘सीरीज में मैंने जिस बल्ले का इस्तेमाल किया था, वह मुझे मोहम्मद हफीज ने भेंट स्वरूप दिया था।’ पूर्व कप्तान और टीम के सीनियर खिलाड़ी हफीज ने यह बल्ला जमां को तब दिया जब वह पिछले बल्ले से खेलने में सहज महसूस नहीं कर रहे थे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32019Op
No comments