Breaking News

पेसर टी नटराजन के रिटर्न 'गिफ्ट' पर आनंद महिंद्रा ने किया रिएक्ट, जानें क्या कहा

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के (T Natarajan) को महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) की ओर से 'थार' कार गिफ्ट में मिल गई है। आनंद महिंद्रा ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत पर युवा खिलाड़ियों को कार गिफ्ट में देने की बात कही थी जिसमें मोहम्मद सिराज, टी. नटराजन, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी शामिल थे। पढ़ें : नटराजन ने गुरुवार को इसकी जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने ट्वीट क्रिया, 'मैं आज खूबसूरत महिंद्रा थार चलाकर घर आया हूं। मैं श्री आनंद महिंद्रा का शुक्रिया अदा करता हूं। जिन्होंने मेरे सफर को पहचाना और मेरा हौसला बढ़ाया। क्रिकेट के लिए आपका प्यार बहुत बड़ा है सर। आपको मैं गाबा टेस्ट की अपनी शर्ट साइन करके दे रहा हूं।' ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत में सबसे अहम बात युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन था। भारत ने अपनी बेंच स्ट्रेंथ के दम पर लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती। इस बार भारत की जीत में खास बात यह थी कि उसके कई अहम खिलाड़ी नहीं खेले थे। विराट कोहली पहले टेस्ट मैच के बाद वापस आ गए थे। ईशांत शर्मा इस दौरे पर गए ही नहीं थे और मोहम्मद शमी और उमेश यादव चोटिल हो गए थे। ब्रिसबेन में हुए आखिरी टेस्ट में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन भी नहीं थे। लेकिन टीम ने कम अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर सीरीज में जीत हासिल की। पढ़ें : 'थैंक्यू नट्टू' आनंद महिंद्रा ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ' थैंक्यू नट्टू। मैं इस बहुमूल्य रिटर्न गिफ्ट को गर्व के साथ पहनूंगा।' नटराजन का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं नटराजन का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। एक छोटे सी झोपड़ी से शुरू हुआ नटराजन का सफर आज भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंच चुका है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया और फिर हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी वनडे में भी ऑखिरी ओवर में सटीक यॉर्कर्स फेंककर भारतीय टीम की जीत की कहानी लिखी। इससे पहले, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस दौरे पर तीनों प्रारूपों में डेब्यू किया और देखने वालों का दिल जीत लिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PQy5Gg

No comments