Breaking News

राहुल द्रविड़ के गुस्से वाला वीडियो देखकर चौक गए फैंस, कप्तान कोहली ने कहा- ये अंदाज तो कभी नहीं देखा

नई दिल्ली भारतीय टीम की दीवार कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, राहुल द्रविड़ एक विज्ञापन में बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। वो इतने गुस्से में दिख रहे हैं कि अपने बैट से कार का साइड मिरर भी तोड़े दे रहे हैं। उनके इस विज्ञापन की बहुत चर्चा हो रही है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी उनका वीडियो शेयर किया है। कप्तान कोहली ने राहुल द्रविड़ का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि राहुल भाई का ये अंदाज कभी नहीं देखा। इसके साथ ही कोहली ने हंसते हुए इमोजी शेयर किया है। राहुल द्रविड़ को मैदान के बाहर और अंदर कभी लोगों ने गुस्से में नहीं देखा। वो हमेशा शांत स्वभाव में रहते हैं। क्रिकेट अगर जेंटलमैन का गेम है तो राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी इसे सही साबित करते हैं। राहुल द्रविड़ के इस नए विज्ञापन ने सबको चौंका दिया है। द्रविड़ का गुस्सा भी उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। विज्ञापन में आप देख सकते हैं किस तरह राहुल द्रविड़ रोड पर चल रहे लोगों से पंगा ले रहे हैं, एक बार तो वह इतना आक्रामक हो जाते हैं कि सीट के पीछे रखे बल्ले से गाड़ियों पर तोड़-फोड़ करने लगते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/323yYhu

No comments