मुंबई इंडियंस खेमे में खलबली, किरण मोरे का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव
मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के प्रतिभा खोज अधिकारी किरण मोरे कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 58 साल के मोरे इस पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम के विकेटकीपिंग सलाहकार भी हैं। मुंबई इंडियंस ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'मोरे में अभी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और उन्हें क्वारंटरीन में रखा गया है। मुंबई इंडियंस और किरण मोरे भारतीय क्रिकेट बोर्ड के स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।' विज्ञप्ति के अनुसार, 'मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम मोरे के स्वास्थ्य की निगरानी करती रहेगी और बीसीसीआई के नियमों का पालन करेगी।' रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल भी बेंगलुरू में शिविर से जुड़ने से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण घर में क्वारंटीन से गुजर रहे हैं। देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र इससे सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31TI3cE
No comments