रोहित के साथ ओपनिंग करेंगे धवन, जानें भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड ( Series) के बीच अब 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला वनडे मंगलवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में खेला जाएगा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने मैच से एक दिन पहले कंन्फर्म किया कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) बतौर सलामी बल्लेबाज उतरेंगे। पढ़ें : यह खबर दिल्ली के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन के लिए अच्छी है क्योंकि उन्होंने खराब प्रदर्शन की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में प्लेइंग इलेवन से अपनी जगह खो दी थी। भारत ने टी20 सीरीज में ओपनिंग में कई बदलाव किए। इस दौरान विराट कोहली भी सीरीज के पांचवें और अंतिम टी20 में रोहित के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आए। पढ़ें : इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम की ओर से रोहित और धवन पारी की शुरुआत करेंगे। विराट तीसरे नंबर पर उतरेंगे वहीं चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव पर श्रेयस अय्यर को तरजीह मिल सकता है। पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और छठे नंबर पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या उतर सकते हैं। पढ़ें : क्रुणाल पंड्या और युजवेंद्र चहल को वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव की जगह मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाजी की अगुआई भुवनेश्वर कुमार करेंगे जिन्होंने चोट से उबरने के बाद टी20 सीरीज में शानदार वापसी की थी। दूसरे और तीसरे पेसर के रूप में टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं। पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और टी नटराजन। इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, इयोन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, सैम करन, मोईन अली, आदिल राशिद, क्रिस जॉर्डन, मार्क वुड।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3vOzttI
No comments