सचिन तेंडुलकर के बाद युसूफ पठान को हुआ कोरोना, RSWS में खेले थे साथ
नई दिल्लीमास्टर ब्लास्टर ( Covid-19 Positive) के बाद ( Covid-19 Positive) भी महामारी कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को ट्वीट करते हुए यह जानकारी फैंस से साझा की। सचिन और युसूफ एक साथ हाल में रायपुर में आयोजित रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की ओर से खेले थे। इंडिया लीजेंड्स ने फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को हराकर खिताब जीता था। उन्होंने लिखा, 'मैं हल्के लक्षण के बाद चेक कराने पर कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। मैंने खुद को अपने होम क्वारंटीन किया है और जरूरी सावधानियां बरत रहा हूं। मैं सभी से यह निवेदन करता हूं कि जो भी हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं।' सचिन पाए गए थे पॉजिटिव सचिन ने आज ही जानकारी देते हुए ट्वीट किया था, ' हल्के लक्षण के बाद मैं आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। मैं इस महामारी से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकॉल को पालन कर रहा हूं। मैं सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को धन्यवाद देता हूं जो मुझे पूरे देशभर से सपोर्ट कर रहे हैं। सभी अपना ध्यान रखें।' बता दें कि देश में कोरेाना वायरस ने एक बार फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3tUa140
No comments