IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुआ दिग्गज
अहमदाबादराजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती चरण के मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को यह जानकरी देते हुए कहा कि कोहनी की चोट के कारण आर्चर को मंगलवार से पुणे में शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज की टीम में शामिल नहीं किया गया है। ईसीबी ने कहा कि 25 साल का यह गेंदबाज चोट के प्रबंधन और कोहनी की चोट की जांच के लिये ब्रिटेन लौट रहा है। ईसीबी के बयान के मुताबिक, ‘ईसीबी चिकित्सा टीम जोफ्रा के साथ मिलकर चोट का आकलन करने के बाद उसकी उपचार योजना और खेल में वापसी का कार्यक्रम तय करेगी। इस कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।’ उन्होंने बताया, ‘आर्चर की कोहनी की चोट टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दौरान और गंभीर हुई है जिससे उनके लिए अपने प्रदर्शन के स्तर को बनाये रखना चुनौतीपूर्ण हो गया।’ इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने शनिवार को खुलासा किया था कि आर्चर के वनडे सीरीज और इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग से हटने की संभावना है क्योंकि इस स्टार तेज गेंदबाज की कोहनी की चोट गंभीर हो गयी है। आर्चर इस चोट के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच नहीं खेल पाये थे। उन्होंने टी20 सीरीज से वापसी की और इसमें करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन पर चार विकेट के साथ कुल सात विकेट चटकाये।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3c6vaSz
No comments