Breaking News

चहल और धनश्री वर्मा का वेडिंग वीडियो का टीजर हुआ लॉन्च, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने पिछले साल दिसंबर में कोरियाग्राफर धनश्री वर्मा (Dhanshree Verma) से शादी की थी। चहल और धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो और वीडियो अपलोड करते रहते हैं जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। पढ़ें : चहल ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वेडिंग वीडियो का टीजर शेयर किया। चहल और धनश्री दोनों ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। चहल ने घोषणा की है कि उनकी यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी। हाल में मालदीव में छुट्टिया इंज्वॉय करने पहुंचे इस नए कपल का यह वेडिंग टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें हल्दी से लेकर शादी की सभी रस्में कवर की गई हैं। दोनों काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। धनश्री ने ग्लैमरस अंदाज में शेयर किया था वीडियो पिछले दिनों धनश्री ने मालदीव से अपना एक ग्लैमरस अंदाज में वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह समुद्र किनारे मस्ती करती हुई नजर आ रही थीं। चहल की पत्नी धनश्री ने इसका कैप्शन लिखा था, 'जन्नत में कुछ बेहतरीन समय गुजार रही हूं।' जस्सी गिल के नए सॉन्ग में नजर आईं धनश्री धनश्री पेशे से एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वह हाल में सिंगर जस्सी गिल (Jassi Gill) के नए गाने ओए होए होए... में नजर आई थीं। उन्होंने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह 'पावरी हो रही है' ट्रेंड के तहत इसकी घोषणा की थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2OTACzt

No comments