Breaking News

मनु भाकर, यशस्विनी और श्रीनिवेता की 'तिकड़ी' ने गोल्ड पर साधा निशाना

नई दिल्लीभारतीय निशानेबाज मनु भाकर, यशस्विनी देसवाल और श्रीनिवेता ने आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी के तीसरे दिन रविवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा। भारत ने फाइनल में पोलैंड को 16-8 से पराजित किया। दूसरी ओर, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दीपक कुमार और पंकज कुमार की भारतीय एयर राइफल पुरुष टीम ने रजत पदक जीता। भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले में 14 अंक बनाए और वह लुकास कोजेनीस्की, विलियम सैनर और टिमोथी शेरी की अमेरिकी टीम के बाद दूसरे स्थान पर रही। अमेरिकी टीम ने 16 अंक बनाए थे। भारतीय टीम 623.4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक के दौर में पहुंची थी। अमेरिका इस क्वालीफाईंग दौर में भी 625.1 अंक लेकर शीर्ष पर रहा था। दक्षिण कोरिया की टीम ने ईरान को हराकर कांस्य पदक जीता। पढ़ें : इससे पूर्व पहले क्वॉलीफिकेशन में भारतीय टीम ने 1885.9 अंक लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। अमेरिका 1880.8 अंक लेकर दूसरे और दक्षिण कोरिया 1880.3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा था। महिलाओं की एयर राइफल स्पर्धा में निशा कंवर, श्रीयंका शदांगी और अपूर्वी चंदेला की भारतीय टीम को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। उसने 623.7 अंक बनाये जबकि पोलैंड ने 624.1 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। अमेरिका ने महिलाओं के वर्ग में 627.3 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता जबकि डेनमार्क ने 625.9 अंक बनाये और उसे रजत पदक मिला।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3r4dKtZ

No comments