Breaking News

क्रुणाल को छोटे भाई हार्दिक पंड्या ने किया इमोशनल पोस्ट, वीडियो वायरल

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या () आज यानी 24 मार्च को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। क्रुणाल ने मंगलवार को इंग्लैंड (India vs England 1st ODI) के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले मैच के जरिए वनडे इंटरनैशनल में डेब्यू किया। पढ़ें : अपने डेब्यू वनडे में ही इस ऑलराउंडर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। क्रुणाल ने करियर के पहले वनडे में 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ वर्ल्ड रेकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस मैच में 31 गेंदों पर नाबाद 58 रन की पारी खेली जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इस दौरान क्रुणाल का स्ट्राइक रेट 187 से अधिक था। बड़ौदा की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले क्रुणाल को उनके जन्मदिन पर छोटे भाई हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने खास अंदाज में बधाई दी है। हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों भाईयों की कई फोटो की वीडियो अपलोड किया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। पढ़ें : वीडियो के बैकग्राउंड में हिन्दी गाना 'तेरे जैसा यार कहां' चल रहा है। इसमें दोनों भाईयों की बचपन से लेकर अभी तक की तस्वीरें हैं। हार्दिक ने वीडियो का कैप्शन लिखा, ' भाई, हमने सफर की शुरुआत साथ में की। हम उतार-चढ़ाव के दौरान साथ में ही थे। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आप मेरे साथ थे। जन्मदिन की बधाई बड़े भाई।' ...तब भावुक हो गए थे क्रुणाल क्रुणाल को उनके छोटे भाई हार्दिक पंड्या ने वनडे में डेब्यू कैप थमाई। इससे पहले टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके थे। क्रुणाल ने 18 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 121 रन बनाने के साथ साथ कुल 14 विकेट चटकाए हैं। डेब्यू कैप हासिल कर क्रुणाल भावुक हो गए। कैप हासिल कर क्रुणाल ने आसमान की ओर देखते हुए पिता को याद किया। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने फोटो ट्वीट कर लिखा, 'मेरी आंखों में कुछ है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3svcimh

No comments