Breaking News

कोहली ने तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए बनाया रेकॉर्ड, रफ्तार पॉन्टिंग से भी तेज

पुणेभारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli, India) ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में हाफ सेंचुरी के दौरान एक यूनिस रेकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया। वह वनडे इतिहास में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए 10 हजार रन पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने ऐसा किया था। वर्ल्ड चैंपियन कप्तान के नाम 335 मैचों में 12662 रन दर्ज हैं। रोचक बात यह है कि कोहली ने यह आंकड़ा महज 192 मैचों में पार किया, जो रिकी पॉन्टिंग से कहीं तेज है। टॉप-5 की बात करें तो विराट के बाद तीसरा नंबर कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara, Sri Lanka) का आता है, जिन्होंने इस क्रम पर बैटिंग करते हुए 243 मैचों में 9747 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस (Jacques Kallis, South Africa) के नाम 204 मैचों में 7774 रन हैं, जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (Kane Williamson, New Zealand) ने 119 मैचों में 5421 रन बनाए हैं। बता दें कि दूसरे वनडे में विराट कोहली को 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर आदिल राशीद ने कप्तान जोश बटलर के हाथों कैच आउट कराया। भारतीय कप्तान ने 79 गेंदों में 66 रन बनाए, जबकि 3 चौके और एक सिक्स जड़ा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3sp03HP

No comments