राहुल का फॉर्म खराब, किशन को मिले आखिरी मैच में मौका: माइकल वॉन
नई दिल्ली माइकल वॉन (Michael Vaughan) की राय है कि अगर ईशान किशन फिट हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिर मैच में केएल राहुल (KL Rahul) को बाहर बैठना पड़ेगा। राहुल इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज में बिलकुल फॉर्म में नजर नहीं आए। उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 15 रन ही बनाए हैं। वहीं ईशान किशन ने सीरीज के दूसरे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने 56 रन की पारी खेली। हमारे सहयोगी वेबसाइट क्रिकबज से टीम सिलेक्शन के बारे में बातचीत करते हुए माइकल वॉन ने कहा कि अगर ईशान किशन फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं तो राहुल को बाहर बैठना पड़ेगा। वॉन ने कहा, 'सीधी सी बात है, केएल राहुल नहीं खेल सकते। आप इस मैच को अलग तरह से नहीं ले सकते। आपको देखना पड़ेगा कि कौन फिलहाल अच्छा खेल रहा है, कौन अधिक स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ खेल सकते हैं। ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे।' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का मानना है कि केएल राहुल टीम में बने रहेंगे लेकिन ईशान किशन रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। इसकी वजह सिर्फ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की मौजूदा फॉर्म है। माइकल वॉन ने कहा, 'केएल राहुल को टीम से बाहर नहीं किया जाएगा लेकिन वह फिलहाल आत्मविश्वास के साथ नहीं खेल रहे हैं। वह फॉर्म में संघर्ष कर रहे हैं तो ईशान किशन रोहित के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। मुंबई इंडियंस के और खिलाड़ी...'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38Z8i5G
No comments