महेंद्र सिंह धोनी ने पेश की चेन्नै सुपर किंग्स की नई जर्सी, रविंद्र जडेजा ने किया मजेदार कॉमेंट
नई दिल्ली चेन्नै सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टीम के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार कॉमेंट किया है। CSK ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें महेंद्र सिंह धोनी टीम की नई जर्सी दिखा रहे थे, जिस पर जडेजा ने मजेदार कॉमेंट किया। चेन्नै की टीम ने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया- “Thala Dharisanam! #WearOnWhistleOn with the all new #Yellove! #WhistlePodu.” इसी पर जडेजा ने कॉमेंट किया 'मेरे लिए L साइज दिखाना।' भारतीय सैन्य बलों को समर्पित है। धोनी टैरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद पर हैं। साल 2008 के बाद पहली बार चेन्नै ने अपनी जर्सी रिडिजाइन की है। जर्सी में फ्रेंचाइजी के लोगो के ऊपर तीन स्टार हैं जो 2010,2011 और 2018 में मिली खिताबी जीत के द्योतक हैं। इसके अलावा भारत की सशस्त्र सेना के सम्मानस्वरूप उसका ‘कैमॉफ्लॉज’भी डाला गया है। सीएसके के सीईओ के एस विश्वनाथ (KS Vishwanath) ने एक विज्ञप्ति में कहा , 'यह काफी समय से हम सोच रहे थे कि सशस्त्र सेना की अहम और निस्वार्थ सेवा के प्रति जागरुकता कैसे जगाई जाए। यह ‘कैमॉफ्लॉज’उसी सेवा के प्रति हमारा सम्मान है। वे हमारे असली हीरो हैं।'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3vUOWZ7
No comments