Breaking News

विजेंदर सिंह के अजेय अभियान पर रोक, रूसी बॉक्सर से मिली हार

पणजी भारत के अनुभवी मुक्केबाज (Vijender Singh) के पेशेवर सर्किट पर अश्वमेधी अभियान पर शुक्रवार को रोक लग गई। विजेंदर को रूस के बॉक्सर अर्तिश लोपसान ने ‘बैटल ऑन शिप’ मुकाबले में हरा दिया। साल 2008 में बीजिंग में खेले गए ओलिंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले विजेंदर 2015 में पेशेवर सर्किट में उतरे थे और तब से लगातार 12 मुकाबले जीत चुके हैं। उनके अजेय अभियान को करीब 6 साल बाद रूसी बॉक्सर ने रोक दिया। अपना सातवां बाउट खेल रहे रूसी मुक्केबाज ने ‘मैजेस्टिक प्राइड कैसिनो’ जहाज पर हुए इस मुकाबले में जीत दर्ज करके स्थानीय दर्शकों का दिल तोड़ दिया। पांचवें दौर में एक मिनट और नौ सेकंड के बाद रेफरी ने रूसी मुक्केबाज को विजयी घोषित किया। विजेंदर ने सोशल मीडिया पर लिखा- कभी-कभी ऐसा भी होता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3cOm0t6

No comments