एमएस धोनी ने लॉन्च की सीएसके की नई जर्सी, सेना को कुछ यूं किया 'सैल्यूट'
चेन्नै तीन बार की आईपीएल (Indian Premier League) चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने बुधवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च की समें भारतीय सेना को सम्मान देते हुए उसका ‘कैमॉफ्लॉज’ भी डाला गया है। पढ़ें : जर्सी में फ्रेंचाइजी के लोगो के ऊपर तीन स्टार हैं जो 2010,2011 और 2018 में मिली खिताबी जीत के द्योतक हैं। इसके अलावा भारत की सशस्त्र सेना के सम्मानस्वरूप उसका ‘कैमॉफ्लॉज’भी डाला गया है। सीएसके के सीईओ के एस विश्वनाथ (KS Vishwanath) ने एक विज्ञप्ति में कहा , 'यह काफी समय से हम सोच रहे थे कि सशस्त्र सेना की अहम और निस्वार्थ सेवा के प्रति जागरुकता कैसे जगाई जाए। यह ‘कैमॉफ्लॉज’उसी सेवा के प्रति हमारा सम्मान है। वे हमारे असली हीरो हैं।' पढ़ें : टीम ने ट्विटर पर एक वीडियो भी जारी किया जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) नई जर्सी का अनावरण कर रहे हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि सीएसके भारतीय सेना का काफी सम्मान करती है और 2019 आईपीएल सत्र की शुरुआत में उसे दो करोड़ रुपये का चेक दिया था। इसके अलावा धोनी क्षेत्रीय सेना में मानद् लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं और 2019 में पैराशूट रेजिमेंट के साथ प्रशिक्षण भी ले चुके हैं। आईपीएल के पहले सत्र 2008 के बाद पहली बार जर्सी का नया डिजाइन तैयार किया गया है। पढ़ें : आईपीएल के 14वें एडिशन में चेन्नै अपना पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल 2020 में सीएसके प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और टीम आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fiIV2q
No comments