फील्डिंग के दौरान श्रेयस अय्यर चोटिल, दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है बड़ा झटका
पुणेभारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में क्षेत्ररक्षण के दौरान बायें कंधे में चोट लग गई । यह घटना इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर की है जब शार्दुल ठाकुर की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो के शॉट पर गेंद को रोकने के लिए श्रेयस ने डाइव लगाया। वह दर्द से कराहते दिखे और कंधा पकड़कर मैदान से बाहर चले गए। नौ अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल से पहले उनकी फिटनेस पर संदेह के बादल मंडराने लगे हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। बीसीसीआई ने अभी उनकी चोट पर कोई सूचना नहीं दी है। बता दें कि मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए शिखर धवन (98), विराट कोहली (56), केएल राहुल (नाबाद 62) और क्रुणाल पंड्या (नाबाद 58) के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 317 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/318KMyy
No comments