Breaking News

लगातार छठा टॉस हारे विराट कोहली, बोले मेरे बस से बाहर हो चुका है

पुणे भारतीय कप्तान विराट कोहली टॉस के मामले में एक बार फिर 'अनलकी' साबित हुए। रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे इंटरनैशनल में एक बार फिर वह टॉस नहीं जीत पाए। इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छठा मौका है जब वह टॉस सही जज नहीं कर पाए हैं। अगर आप इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की बात करें तो भारत ने 12 में से सिर्फ छह टॉस जीते हैं। भारत ने आखिरी बार अहमदाबाद में दूसरे टी20 इंटरनैशनल में टॉस जीता था। इस मैच में ईशान किशन ने डेब्यू किया था और मैच जिताऊ पारी खेली थी। रविवार को टॉस हारने के बाद कोहली ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया। उन्होंने कहा, 'टॉस पूरी तरह मेरे बस के बाहर है।' कोहली ने कहा, 'एक पुरानी कहावत है कि टॉस पूरी तरह मेरे बस से बाहर है- यह अब पूरी तरह मेरे बस से बाहर है! मैं भी पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करता।' टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी भारत के लगातार टॉस हारने पर चुटकी ली। अपने फनी ट्वीट के जरिए सुर्खियां बटोरने वाले जाफर ने कहा, 'पहले काइन मॉर्गन थे और जब टॉस बटलर। विराट कोहली को आराम नहीं मिल रहा।' कुलदीप यादव को किया ड्रॉप भारत ने इस मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन को शामिल किया है। पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए चाइनामैन बोलर कुलदीप यादव को बाहर किया गया है। यादव ने पिछले मैच में 10 ओवर में 84 रन दिए थे और कोई विकेट भी हासिल नहीं किया था। उनकी बोलिंग पर 8 छक्के पड़े थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3svOoa8

No comments