Breaking News

बोल्ट के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को हराया, सीरीज में बनाई बढ़त

डुनेडिनन्यूजीलैंड ने पेसर के कमाल के प्रदर्शन की बदौलत सीरीज के पहले वनडे इंटरनैशनल मैच में बांग्लादेश को 29 ओवर बाकी रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बांग्लादेश की टीम 41.5 ओवर में 131 रन पर आउट हो गई जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 21.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बांग्लादेश के लिए महमूदुल्लाह ने 54 गेंद में सर्वाधिक 27 रन बनाए। 132 रन के आसान से टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गुप्टिल ने 19 गेंद में 38 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे। हेनरी निकोल्स 49 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने डेवोन कोंवे (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पेसर ट्रेंट बोल्ट ने पहली ही गेंद पर आउटस्विंग डालकर तमीम इकबाल को परेशान किया। उन्होंने मात्र 27 रन देकर चार विकेट लिए। दस ओवर के बाद बांग्लादेश के दो विकेट 33 रन तक गिर चुके थे जिसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला थमा ही नहीं। शुरूआती झटकों से मेहमान टीम निकल ही नहीं सकी। न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में बांग्लादेश ने अब तक सभी 28 मैच गंवाए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eVIHOD

No comments