रूस के बॉक्सर लोपसान बोले, विजेंदर का अजेय रेकॉर्ड तोड़कर खुशी मिली
पणजीरूस के मुक्केबाज अर्तिश लोपसान (Artysh Lopsan) ने कहा कि स्टार मुक्केबाज (Vijender Singh) के पेशेवर सर्किट पर अजेय अभियान को खत्म करने वाला पहला मुक्केबाज बनने की उन्हें खुशी है। छह फुट चार इंच लंबे इस मुक्केबाज ने शुक्रवार की रात विजेंदर को ‘बैटल ऑन शिप’ पर हराया। बीजिंग ओलिंपिक-2008 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विजेंदर 2015 में पेशेवर सर्किट में उतरे थे और उन्होंने तब से लगातार 12 मुकाबले जीते। अपना सातवां बाउट खेल रहे रूसी मुक्केबाज ने ‘मैजेस्टिक प्राइड कैसिनो’ जहाज पर हुए इस मुकाबले में जीत दर्ज करके स्थानीय दर्शकों का दिल तोड़ दिया। पांचवें दौर में एक मिनट और नौ सेकंड के बाद रेफरी ने रूसी मुक्केबाज को विजयी घोषित किया। पढ़ें, लोपसान ने कहा, ‘विजेंदर के खिलाफ मेरी रणनीति कारगर साबित हुई। वह शानदार फाइटर है और यह बेहतरीन अनुभव रहा। मुझे खुशी है कि विजेंदर सिंह का अजेय रेकॉर्ड तोड़ने वाला मै पहला मुक्केबाज बना।’ विजेंदर ने कहा कि वह इस हार के बाद मजबूती से वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘यह अच्छा मुकाबला था। वह युवा और दमदार मुक्केबाज हैं। मैं वापसी करके उन्हें मॉस्को में ही मात दूंगा।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3f4yMGR
No comments