Breaking News

आदिल राशिद ने 9वीं बार किया कोहली का शिकार, बने दूसरे सबसे सफल गेंदबाज

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद (Adil Rashid) के बीच इस समय जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। विराट इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राशिद ने आउट किया। पढ़ें : कोहली इंटरनैशनल क्रिकेट में नौवीं बार राशिद के शिकार बने। पुणे के महाराष्ट्र असोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच को मेहमान इंग्लैंड ने 6 विकेट से अपने नाम कर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी की। 32 वर्षीय कोहली को इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे अधिक बार शिकार करने के मामले में राशिद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मैच में कोही को राशिद की गेंद पर जोस बटलर ने 22वें ओवर में जीवदान दिया था। उस समय विराट 35 रन बनाकर खेल रहे थे। साउदी ने विराट को 10 बार आउट किया है न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने विराट कोहली को इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे अधिक 10 बार आउट किया है। इसके बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान का नंबर आता है। दोनों ने एक समान आठ आठ बार कोहली को आउट किया है। पढ़ें : टी 20 सीरीज मे आदिल ने विराट को 2 बार भेजा था पविलियन वनडे से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। टी20 में राशिद ने विराट को 2 बार आउट किया है। भारत ने टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PCmcnd

No comments